
अपडेटेड 5 July 2025 at 11:46 IST
'डिप्रेशन में चली जाती, पागल हो जाती...', अक्षरा सिंह ने बताया बिग बॉस के घर में रहना क्यों मुश्किल?
Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की 'क्वीन' अक्षरा सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्षरा बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रही हैं। अब भोजपुरी स्टार ने कहा कि अगर वो बिग बॉस के घर में ज्यादा दिन टिकती तो डिप्रेशन में चली जाती।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से तहलका मचाने वाली अक्षरा सिंह किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनके बेबाक अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं।
Image: Instagram
अक्षरा सिंह ने रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी हिस्सा लिया है। हालांकि उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला था और 4 ही हफ्तों में वो शो से बाहर हो गई थीं।
Image: InstagramAdvertisement

अब भोजपुरी स्टार ने अपनी बिग बॉस की जर्नी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जैसा कहा जाता है, क्या वाकई बिग बॉस स्क्रिप्टेड होता है? साथ ही अक्षरा ने यह भी बताया कि क्यों उस घर में रहना मुश्किल है?
Image: Akshara Singh/Instagram
पिंकविला से बातचीत में अक्षरा से पूछा गया कि बिग बॉस में जो चीजें होती हैं वो फेयर होती हैं या अनफेयर? इस पर भोजपुरी स्टार ने कहा कि अनफेयर नहीं बोल सकते, जो जहां होता है अपनी डेस्टिनी से होता है।
Image: InstagramAdvertisement

उन्होंने कहा कि जिनको जो करना होता है वो भी डेस्टिनी ही डिसाइड करती है। कुच गेम्स ऐसे होते हैं जो ऐसे ट्विस्टिंग हो जाते हैं कि आपको ऐसा लगेगा कि अभी हम दोस्त थे, अगले मोमेंट दुश्मन हो जाएंगे।
Image: Instagram
अक्षरा ने कहा कि कब चीजें बदल जाएं... गेम के हिसाब से तो ऐसा लगता है कि शो स्क्रिप्टेड है, लेकिन ऐसा होता नहीं।
Image: Instagram
अक्षरा ने आगे यह भी बताया कि बिग बॉस के घर में फोन बिलकुल यूज नहीं करते। उन्होंने कहा कि जान निकल जाएगी वहां अच्छे अच्छे की। मेरी तो हालत टाइट हो गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो कुछ और दिन बिग बॉस के घर में रहती तो डिप्रेशन में चली जाती। मैं पागल हो जाती।
Image: aksharaPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 July 2025 at 11:46 IST