
अपडेटेड 17 October 2025 at 14:27 IST
Monalisa: दिवाली से पहले मोनालिसा की इन 7 तस्वीरों ने लगाई आग, 5वीं देख आंखों में डूब गए फैंस
Monalisa Photos: मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने दिवाली से पहले अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जिस पर फैंस दिल हार बैठे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार रही हैं। वो अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।
Image: Instagram
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।
Advertisement

अब मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर दिवाली से पहले साड़ी में दिलकश अदाएं दिखाई हैं, जिस पर फैंस दिल हार बैठे हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में मोनालिसा ने पिंक कलर की प्लेन साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसका बॉर्डर सिंपल है और काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। साड़ी के साथ मोनालिसा ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।
Advertisement

अपने लुक में मोनालिसा ने मिनिमल मेकअप किया है और इसे कंपलीट करते हुए बेहद खूबसूरत झुमकियां पहनी हैं। एक्ट्रेस इस लुक में तरह-तरह के पोज देती नजर आईं।

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, "प्री दिवाली वाइब्स।" उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

मोनालिसा मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया है। वो रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 October 2025 at 14:27 IST