
अपडेटेड 26 October 2025 at 13:30 IST
Akshara Singh: छठ के पहले दिन अक्षरा ने पहनी साड़ी, नहाय-खाय के लिए खुद बनाया खाना, पैरों में लगवाई महावर
Akshara Singh: ‘भोजपुरी क्वीन’ अक्षरा सिंह आस्था के लोकपर्व छठ के लिए काफी उत्साहित हैं। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ शनिवार को हुई। ऐसे में एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह ने भी फैंस को छठ की बधाई दी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भोजपुरी एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह ने छठ पूजा के पहले दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
Image: @singhakshara/instagram
अक्षरा सिंह ने छठ पर्व के पहले दिन साड़ी पहनी थी जिसमें वो काफी सिंपल और खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी मां के साथ नहाय-खाय वाले दिन की तस्वीरें शेयर कीं।
Image: @singhakshara/instagramAdvertisement

अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा- ‘पवित्रता का पहला पड़ाव, नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का प्रवाह। जय छठी मईया। तस्वीरों में कभी वो खाना बनाती दिख रही हैं तो कभी छठ के गीतों पर तालियां बजाती नजर आईं’।
Image: @singhakshara/instagram
अक्षरा सिंह ने छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय की झलकियां दिखाते हुए बाद में एक रील भी अपलोड की। इसमें उन्होंने कहा कि छठ पर्व बिहारियों के लिए एक इमोशन है।
Image: @singhakshara/instagramAdvertisement

इस वीडियो में अक्षरा सिंह को अपनी मां के साथ धूप में पोज देखे जा सकता है। इसके अलावा, वो प्रसाद भी तैयार करती है और अपनी मां से अपने पैरों में महावर भी लगवा रही हैं।
Image: @singhakshara/instagram
अक्षरा ने लिखा- नहाय-खाय छठ पूजा की आध्यात्मिक यात्रा की पहली सीढ़ी है। इस दिन व्रती मां छठी और सूर्य देव से आशीर्वाद मांगती हैं कि आने वाले 4 दिनों तक वे नियम, भक्ति और शुद्धता बनाए रखें।
Image: @singhakshara/instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 October 2025 at 13:30 IST