
अपडेटेड 29 August 2025 at 16:31 IST
Bharti Singh ने बप्पा के लिए बनाए 1001 लड्डू, भोग लगाने के बाद जो मन्नत मांगी, उसकी क्यों होने लगी चर्चा?
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मिलकर बप्पा के लिए एक हजार एक लड्डू और एक बड़ा सा मोदक तैयार किया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कॉमेडियन भारती सिंह हर साल की तरह इस बार भी पति हर्ष लिंबाचिया के साथ बप्पा को घर लेकर आईं। अब उन्होंने खुलासा किया कि गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने खास तरीके से अर्जी लगाई है।

भारती-हर्ष ने अपने व्लॉग में घंटों लगकर कड़ी मेहनत के साथ लड्डू तैयार करने की झलक दिखाई है।
Advertisement

भारती और हर्ष ने दिखाया कि उन्होंने अपने पूरे स्टाफ और ऑफिस की टीम के साथ मिलकर 12 घंटे में 1001 लड्डू बनाए। भारती ने ये भी बताया कि पूरे स्टाफ की छुट्टी थी लेकिन तब भी सभी काम पर आए।
Image: YT/Grab
भारती के अनुसार, सभी ने दोपहर 2 बजे से लड्डू बनाने शुरू किए और रात करीब एक से दो बजे तक एक हजार एक लड्डू के साथ एक बड़ा सा मोदक बनाकर तैयार किया।
Advertisement

वीडियो में लड्डू बनाने के लिए सभी सामग्री को भारती सिंह खुद मिलाती दिखीं। वहीं हर्ष ड्राई फ्रूट्स काटते और नारियल कद्दूकस करते नजर आए।

प्रसाद तैयार करने के दौरान दोनों ने एक दूसरे की जमकर टांग खिंचाई की और टीम के साथ भी मस्ती की। कपल के इस मस्ती मजाक से माहौल हल्का-फुल्का हो गया।

इसके अलावा भारती ने अपने हाथों सो बप्पा के लिए बड़ा सा मोदक तैयार किया। प्रसाद बनाने के दौरान उनका बेटा गोला भी मदद करता देखा गया।

बता दें कि भारती सिंह ने बेटे और सास के साथ मिलकर गणपति बप्पा की आरती उतारी थी। कॉमेडियन ने कहा था कि इस बार उन्होंने बप्पा से अपने लिए एक बेटी मांगी है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 August 2025 at 14:36 IST