Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga vs governor box office collection day 7 Kangana Ranaut Diljit Dosanjh manoj bajpayee

Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga: 7वें दिन 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' की धीमी चाल, दिलजीत की फिल्म निकली सबसे आगे

Box Office Collection Day 7: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सातवें दिन भी दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सबसे आगे बनी हुई है, जबकि कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और चिन्मय मंडलेकर की ‘गवर्नर’ की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने सातवें दिन भारत में करीब 42 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 6.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Image: Social Media
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे और तीसरे दिन कमाई बढ़ी, लेकिन सोमवार से इसकी रफ्तार लगातार कम होती गई। बुधवार को फिल्म ने 55 लाख और गुरुवार को 42 लाख रुपये का कारोबार किया।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘भारत भाग्य विधाता’ को हरियाणा सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखने के बाद इसे साहस, मानवता और कर्तव्य की प्रेरणादायक कहानी बताया।

Image: Social Media
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सातवें दिन तक 12.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म देशभर में 2,138 शोज में चल रही है और सातवें दिन करीब 1.99 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं, फिल्म ‘गवर्नर’ भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। सातवें दिन इसने करीब 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म की कुल नेट कमाई 5.04 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Image: Social Media
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस शुक्रवार नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस की जंग और दिलचस्प हो गई है। 

Image: Social Media
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब देखना होगा कि वीकेंड पर ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गवर्नर’ अपनी कमाई में उछाल ला पाती हैं या फिर दिलजीत की ‘मैं वापस आऊंगा’ ही बाजी मारती रहेगी।

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड