Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga

Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga: पहले ही दिन कंगना को पछाड़ आगे निकले दिलजीत-शरवरी, 'पेड्डी' और 'गवर्नर' की भी कमाई हुई कमाल

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते कई फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही है, वहीं दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन ही बढ़त बना ली है। इसके अलावा राम चरण की ‘पेड्डी’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ भी चर्चा में बनी हुई हैं।

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को नजर आ रहा है। ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले दिन लगभग ₹76 लाख की नेट कमाई की। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10% से भी कम रही।
 

Image: Social Media
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘मैं वापस आऊंगा’ ने ओपनिंग डे पर ₹1.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और कंगना की फिल्म को पीछे छोड़ दिया। इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘गवर्नर’ ने पहले दिन करीब ₹69 लाख की कमाई की। फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 16% दर्ज की गई। रिलीज के आठवें दिन भी ‘पेड्डी’ ने ₹6.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और भारत में कुल ₹193.55 करोड़ तक पहुंच गई। 
 

Image: Social Media
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹279.35 करोड़ तक पहुंच चुका है। विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने आठवें दिन ₹1.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹38.70 करोड़ हो गया है। ओवरसीज मार्केट में अब तक ₹12.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
 

Image: Social Media
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक तरफ ‘पेड्डी’ का तूफान जारी है, वहीं नई रिलीज फिल्मों के बीच कमाई की जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है।
 

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड