
Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga: कंगना रनौत की धीमी हुई रफ्तार, दिलजीत ने मारी बाजी; जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। 5वें दिन के आंकड़ों में दिलजीत ने बाजी मार ली है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
5वें दिन के आंकड़ों में दिलजीत ने बाजी मार ली है। ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बनी हुई है।
Image: Social Media
मंगलवार को ‘मैं वापस आऊंगा’ ने करीब ₹1.03 करोड़ की लाइव कमाई की। फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹7.68 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म 1,594 शोज में चल रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी 28% दर्ज की गई है।
Image: Social Media
Advertisement
वहीं, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। मंगलवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ ₹0.39 करोड़ की लाइव कमाई की।
Image: Social Media
अब तक फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹5.29 करोड़ हो चुका है। कंगना की फिल्म के शोज घटकर 1,394 रह गए हैं। वहीं, ऑक्यूपेंसी भी सिर्फ 15% दर्ज की गई है, जो फिल्म के लिए चिंता की बात है।
Image: Social MediaAdvertisement
ओपनिंग डे पर ‘मैं वापस आऊंगा’ ने ₹1.15 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘भारत भाग्य विधाता’ का कलेक्शन ₹1 करोड़ रहा था। इसके बाद से दिलजीत की फिल्म लगातार बढ़त बनाए हुए है।
Image: Social Media
रविवार को ‘मैं वापस आऊंगा’ ने ₹2.50 करोड़ की शानदार कमाई की, जबकि ‘भारत भाग्य विधाता’ सिर्फ ₹1.80 करोड़ ही कमा सकी।
Image: Social Media
5 दिनों के आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस की इस रेस में दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ को पीछे छोड़ दिया है।
Image: Instagram