
Awarapan 2 Release Date: रिलीज डेट आई सामने, इमरान हाश्मी देंगे सनी देओल की 'Lahore 1947' को टक्कर, नोट कर लें तारीख
Awarapan 2 Vs Lahore 1947: बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल और पुरानी यादों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की भारी सफलता के बाद, अब इमरान हाशमी अपने करियर की सबसे यादगार फिल्म 'अवारापन' का दूसरा भाग लेकर आ रहे हैं। मंगलवार, 21 अप्रैल को मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कब रिलीज होगी 'अवारापन 2'?
निर्माता विशेष भट्ट, इमरान हाशमी और फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक साझा की।
Image: Social Media
स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड हमेशा से बॉलीवुड के लिए बड़ा रहा है, लेकिन 2026 में यहां जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।
Image: Social MediaAdvertisement
इमरान हाशमी की फिल्म का मुकाबला सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा' (लाहौर 1947) से होगा। इसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Image: Social Media
हालांकि 'अवारापन 2' के मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए फिल्म को 14 अगस्त एक दिन पहले रिलीज करने का फैसला किया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असली मुकाबला इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच ही होगा।
Advertisement
निर्माता विशेष भट्ट का कहना है कि 'अवारापन' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावना है। उनके अनुसार "इमरान हाशमी ने एक बार फिर 'शिवम' के किरदार को उतनी ही गहराई से जिया है।
Image: Social Media
'अवारापन 2' इस साल 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।इस बार फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन और खूबसूरत लोकेशन्स होंगी, लेकिन फिल्म की रूह वही गहरी कहानी और शानदार संगीत रहेगा।"
दिलचस्प बात यह है कि 2007 की कल्ट क्लासिक 'अवारापन' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, लेकिन इस बार वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
Image: Social Media
इमरान हाशमी के लिए पिछला कुछ समय बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा धीमा रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ‘अवारापन 2’ बेहतर साबित होगी।
Image: Social Media
बल्कि 'फिल्मिस्तान' फेम नितिन कक्कड़ इस बार कमान संभाल रहे हैं। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। इसके साथ जुड़ने वाली दिशा पाटनी की जोड़ी इमरान के करियर में फिर से वही 'जादू' वापस लाएगी।
Image: Social Media