
अपडेटेड 14 October 2025 at 14:44 IST
महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं अवनीत कौर, पत्नी संग सूर्यकुमार यादव भी दिखे साथ-साथ, फैंस ने पूछा- क्या है माजरा?
Avneet Kaur: एक्ट्रेस अवनीत कौर रविवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

सूर्यकुमार यादव 12 अक्टूबर को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ मंदिर में दर्शन किए।
Image: instagram
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अवनीत कौर भी नजर आ रही हैं।
Image: instagramAdvertisement

जहां सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ऑफ वाइट एथनिक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे थे, वहीं अवनीत कौर ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था।
Image: instagram
सूर्यकुमार, देविशा और अवनीत हाथ जोड़कर बैठे हुए बाबा की भक्ति में लीन देखे जा सकते हैं। फैंस सूर्यकुमार के वीडियो में अवनीत कौर को देख हैरान रह गए हैं।
Image: instagramAdvertisement

फैंस सोच रहे हैं कि क्या सूर्यकुमार और देविशा पहले से ही अवनीत को जानते थे और साथ में मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं या फिर तीनों वेन्यू पर ही टकरा गए।
Image: instagram
अवनीत अपने 24वें बर्थडे पर महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। जबकि सूर्यकुमार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन-दिवसीय T20 सीरीज से पहले बाबा का आशीर्वाद लेने गए थे।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 October 2025 at 14:44 IST