
Sourav Joshi: क्या सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट यूट्यूबर को दे रहीं धोखा? फोन छिपाने वाला वीडियो क्लिप वायरल होने से छिड़ी बहस
Sourav Joshi: इंडिया के नंबर वन व्लॉगर सौरव जोशी ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया है। इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उनकी वाइफ अवंतिका भट्ट नजर आ रही हैं। यूट्यूबर जब अपनी पत्नी के पास कैमरा लेकर जाते हैं, तो वह अपने फोन को छिपाती नजर आती हैं साथ ही उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आता है। अब इसे देखकर लोग तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सौरभ की पत्नी उन्हें धोखा दे रही हैं, उनसे कुछ छिपा रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
वायरल क्लिप में अवंतिका के फोन में कुछ चैट्स दिखाई देती हैं। वीडियो में जैसे ही सौरव उनके करीब आते हैं, अवंतिका फोन दूसरी तरफ कर लेती हैं। इसी क्लिप को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
इंस्टाग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स इस क्लिप पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई लोग इसे नॉर्मल रिएक्शन बता रहे हैं।
Advertisement
सोशल मीडिया पर सौरव जोशी के फैंस भी अवंतिका के समर्थन में नजर आए। कई यूजर्स का कहना है कि किसी छोटी सी क्लिप के आधार पर किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी बोलना सही नहीं है।
Image: instagram
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि फोन में आर्काइव्ड चैट्स होना किसी गलत बात का संकेत नहीं माना जा सकता। वहीं इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर लगातार अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Image: instagramAdvertisement
सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही है कि वायरल क्लिप्स और व्लॉग्स अक्सर लोगों का ध्यान तेजी से खींच लेते हैं। कई लोग इसे सिर्फ वायरल कंटेंट का हिस्सा भी बता रहे हैं।
बता दें कि सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की घोषणा की थी। दोनों ने इसे अरेंज मैरिज बताया था। शादी के बाद से अवंतिका लगातार सौरव के व्लॉग्स में नजर आती रही हैं।
अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि सौरव जोशी इस वायरल चर्चा पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
Image: Instagram