Athiya Shetty on KL Rahul’s Century

IPL 2026: Uffff… पति केएल राहुल की सेंचुरी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तो खुशी के मारे झूमने लगीं अथिया शेट्टी

Athiya Shetty on KL Rahul’s Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमें दिल्ली के केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाए। उनकी पारी पर पत्नी अथिया शेट्टी ने खुशी जताई है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

IPL 2026 का हालिया मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। ये मैच पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीत लिया। 

Image: Instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाए थे। उनका बल्ला ऐसा गूंजा कि चारों ओर शोर फैल गया।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केएल राहुल ने मैदान पर चौके-छक्के की बारिश करते हुए 152 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान, क्रिकेटर ने 16 चौके और 9 छक्के लगाए थे और इसी के साथ कई महारथियों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाला।

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जहां पूरा स्टेडियम केएल राहुल के नारे से गूंज उठा, वहीं उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर और लाइफ पार्टनर अथिया शेट्टी ने भी अपने पति को खूब चीयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सेंचुरी पर खुशी जताई है। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अथिया ने मैच से केएल राहुल की एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की है। साथ ही, उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर भी अपने पति की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने ‘उफ्फ’ और ‘क्रेजी’ जैसे शब्दों से तारीफ की। 

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

152 रन की पारी से केएल राहुल ने कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वो IPL के इतिहास में 150 का स्कोर पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के 141 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Image: instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड