
Asha Bhosle: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे रणवीर-विक्की समेत बॉलीवुड के कई सितारे, सब की आंखें हुईं नम; भावुक VIDEO
Asha Bhosle Last Rites: सुरों की मलिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके जाने से न केवल संगीत जगत, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा ताई को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीति के दिग्गज और उनके परिवार के सदस्य पहुंचे।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
रणवीर सिंह आशा ताई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। आशा ताई की पोती जनाई भोसले को गले लगाकर इमोशनल नजर आए रणवीर सिंह।
आशा ताई के अंतिम सफर में उनकी बहनें मीना मंगेशकर और ऊषा मंगेशकर बेहद भावुक नजर आईं। अपनी बहन को खोने का गम उनके चेहरों पर साफ दिख रहा था। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भारी मन से उन्हें विदा किया।
Advertisement
आमिर खान और विक्की कौशल काफी उदास दिखे और उन्होंने ताई के चरणों में नमन किया।
राजनीतिक गलियारों से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ महान गायिका को अंतिम नमन किया।
Advertisement
सचिन तेंदुलकर के अलावा क्रिकेट जगत से मोहम्मद सिराज जनाई के साथ भावुक होते हुए नजर आए।
Image: Social Media
Image: Social Media
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी पहुंचकर महान गायिका को अंतिम नमन किया।
पुराने दौर की मशहूर अभिनेत्री हेलेन और दिग्गज एक्ट्रेस तबू भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंची।
सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ पहुंचे। सचिन, जो आशा ताई का बहुत सम्मान करते थे, काफी भावुक नजर आए।
रितेश देशमुख ने भी वहां पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जनाई के साथ भी बात करते हुए नजर आए।
संगीत की दुनिया से अनुराधा पौडवाल पहुंची, जिन्होंने आशा ताई के साथ बिताए पलों को याद किया।
Image: Social Media
अनुराधा पौडवाल के अलावा आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के लिए कैलाश खैर और शान भी आए।
Image: Social Media