sha Bhosle Funeral Granddaughter Zanai Bhosle Breaks Down

Asha Bhosle: आखिरी विदाई देते वक्त खुद को संभाल नहीं पाईं जनाई भोसले, फूट-फूटकर रोता देख नम हुईं सबकी आंखें; Video

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद मुंबई में उनके अंतिम संस्कार के दौरान के भावुक फोटो और वीडियो सामने आए हैं। लोअर परेल स्थित उनके आवास पर परिवार, करीबी और फैंस उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसी बीच उनकी पोती जनाई भोसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस तस्वीर में जनाई भोसले अपनी दादी को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर गहरा दुख साफ दिखाई दे रहा है। वह अपने आंसुओं को थाम नहीं पा रही हैं। 
 

Image: social media
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जनाई को फूट-फूटकर रो रही हैं। वह बार-बार अपने दुपट्टे से आंसू पोंछती नजर आती हैंछ। उनके और आशा भोसले के बीच गहरा रिश्ता था, हर इवेंट में दिग्गज सिंगर की पोती को उनके साथ स्पॉट किया जाता था। 

Image: social media
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक पल ऐसा भी आता है जब जनाई अपने दुख को काले चश्मे के पीछे छिपाने की कोशिश करती हैं। लेकिन उनकी भावनाएं साफ झलकती हैं और माहौल और भी भावुक हो जाता है।

Image: social media
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस फोटो में आशा भोसले का पार्थिव शरीर भारतीय तिरंगे में लिपटा नजर आता है। यह उनके योगदान और सम्मान को दर्शाता है, जिसके साथ पूरे देश ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Image: social media
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए। लोअर परेल स्थित आवास पर सुबह से ही फैंस और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ है। हर कोई गायिका को अंतिम बार देखने पहुंच रहा है।

Image: social media
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जनाई भोसले और आशा भोसले के बीच खास जुड़ाव था। जनाई अक्सर अपनी दादी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं और कई पब्लिक इवेंट में उनके साथ नजर आती थीं।

Image: social media
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपने लंबे करियर में आशा भोसले ने भारतीय संगीत को अनगिनत यादगार गीत दिए। उनकी आवाज में गाए गए गीत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
 

Image: social media
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आज 13 अप्रैल, सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। 

Image: social media
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड