
अपडेटेड 26 April 2024 at 19:57 IST
लाल जोड़ा और सोलह श्रृंगार... शादी में बला की खूबसूरत लगीं Arti Singh, शेयर की अनसीन PHOTOS
Arti Singh Wedding: एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी रचाई। अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई। मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ उन्होंने सात फेरे लिए और उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया। Image: Instagram

अपनी शादी में लाल जोड़े में आरती बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। आरती सिंह की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हैं। Image: Instagram
Advertisement

वहीं आरती ने खुद भी इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरों को शेयर की हैं, जिसमें दुल्हन बनीं लाल जोड़े में सोलह श्रृंगार किए नजर आ रही हैं। Image: Instagram

आरती सिंह रेड लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। जिसने भी उनके शादी के लुक को देखा उसने बस यही कहा कि दुल्हन हो तो ऐसी। Image: Instagram
Advertisement

आरती सिंह ने अपनी शादी में लाल रंग का हैवी लहंगा तो पहना ही। साथ ही उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया था। हर किसी को आरती का लुक काफी पसंद आया। Image: Instagram

जहां आजकल शादी में एक्ट्रेसेस की पहली पसंद पेस्टल लहंगा बना हुआ है। ज्यादातर एक्ट्रेस अपने वेडिंग डे पर पेस्टल लहंगे में नजर आती हैं, आरती ने इस ट्रेंड को तोड़ा। वो एकदम इंडियन ब्राइड लग रही थीं। Image: Instagram

न सिर्फ शादी, अपनी वेडिंग से जुड़े हर फंक्शन को आरती सिंह ने खुलकर एंजॉय किया। इस दौरान एक्ट्रेस हर लुक में लोगों का दिल जीतती नजर आईं। Image: Instagram

आरती सिंह ने गुलाबी साड़ी में दीपक चौहान संग सात फेरे लिए। इसमें भी एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं। Image: Instagram

सोशल मीडिया पर उनकी हल्दी से लेकर मेहंदी की तस्वीरें छाई हुई हैं। Image: Instagram
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 26 April 2024 at 19:57 IST