
अपडेटेड 14 December 2025 at 12:42 IST
6 साल का रिलेशनशिप, 2 बच्चे… गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग Arjun Rampal ने की सगाई, दूसरी बार बनेंगे दूल्हा
Arjun Rampal Engagement: अर्जुन रामपाल की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। दूसरी ओर, पर्सनल लाइफ में भी एक्टर काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कर ली है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अर्जुन रामपाल ने 6 सालों के रिलेशनशिप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कर ली है। उन्होंने फैंस को ये गुड न्यूज हाल ही में एक पॉडकास्ट में दी।
Image: instagram
इस पॉडकास्ट में गैब्रिएला ने कहा था कि उनकी शादी नहीं हुई है, लेकिन शादी की संभावना जरूर है। तब अर्जुन रामपाल कहते हैं- "लेकिन हमारी सगाई हो चुकी है।" उन्होंने आगे अपनी लव स्टोरी भी बताई।
Image: instagramAdvertisement

गैब्रिएला कहती हैं कि उन्होंने अर्जुन से उनके लुक्स की वजह से बात नहीं की थी और उम्मीद है कि एक्टर भी इसी वजह से उनके पीछे नहीं आए होंगे। हालांकि, अर्जुन ने बड़ा मजेदार जवाब दिया।
Image: instagram
अर्जुन रामपाल ने कहा- "नहीं, नहीं। मैं उनके पीछे इसलिए गया क्योंकि वे बहुत हॉट थीं, फिर मुझे एहसास हुआ कि उनमें हॉटनेस से कहीं ज्यादा कुछ और भी है।"
Image: instagramAdvertisement

अर्जुन और गैब्रिएला 2018 में म्यूच्यूअल फ्रेंड्स के जरिए मिले और कुछ महीनों बाद डेट करने लगे। 2019 में बिना शादी किए उनके पहले बेटे एरिक का जन्म हुआ। 2023 में उनके दूसरे बेटे आरव इस दुनिया में आए।
Image: instagram
गैब्रिएला से पहले अर्जुन की शादी मेहर जेसिया से हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। हालांकि, 2018 में दोनों सेपरेट हुए और 2019 में उनका तलाक हो गया।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 December 2025 at 12:42 IST