Anshula Kapoor wedding

'एक शाम गुजरते ही मुझे पता चल गया है कि....', बहन अंशुला की शादी के लिए अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट, कपूर परिवार में जश्न का माहौल

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला कपूर की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अंशुला जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और कपूर परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। अब अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी शुरू होने की कुछ तस्वीरों को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, अब एक्टर द्वारा शेयर की गईं ये फोटोज वायरल हो रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अर्जुन कपूर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी बहन के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा।

Image: instagram
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अर्जुन ने लिखा कि अंश, अभी तो शुरुआत हुई है। एक शाम ही बीती है, मुझे पहले से ही लग रहा है कि यह समय बहुत तेजी से निकल जाएगा। तुम दोनों के लिए मैं बेहद खुश हूं। अब शादी के जश्न का इंतजार नहीं हो रहा।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हाल ही में माता की चौकी के आयोजन के साथ हुई।

Image: instagram
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस मौके पर अंशुला की चाची और एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। महीप कपूर ने पोस्ट में लिखा कि शादी की शुरुआत, जय माता दी।

 

 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अंशुला कपूर ने भी पूजा समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि 21/6/26 प्यार, परिवार और आशीर्वाद। शादी के समारोह की शुरुआत माता की चौकी से हुई।

Image: instagram
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस अवसर पर फुलकारी दुपट्टा पहनना मेरे लिए बेहद खास रहा। यह पंजाबी परंपरा, विरासत, शिल्पकला और पीढ़ियों से चली आ रही महिलाओं के आशीर्वाद का प्रतीक है।

Image: instagram
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पंजाबी दुल्हनों के लिए फुलकारी जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों का हिस्सा रही है और रोहन के साथ नई यात्रा शुरू करने के लिए इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।
 

Image: instagarm
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

समारोह की तस्वीरों में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य नजर आए। इसमें अनिल कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर नहीं दिखाई दिए।

Image: instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड