
अपडेटेड 12 September 2024 at 10:38 IST
पिता की मौत पर मलाइका को संभालते नजर आए 'एक्स-बॉयफ्रेंड' अर्जुन कपूर, साए की तरह रहे साथ
Malaika Arora Father: पिता अनिल मेहता के निधन पर मलाइका अरोड़ा बुरी तरह टूट चुकी हैं। अब उन्हें सांत्वना देने अर्जुन कपूर उनकी मां के घर पहुंचे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा ली। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। Image: instagram

मलाइका पुणे में थी जब उनके पिता का निधन हुआ। वो भागी-भागी वापस मुंबई आईं। उनके एक्स-हस्बैंड अरबाज खान भी तुरंत उनकी मां के घर पहुंचे। बाद में पूरे खान परिवार को देखा गया। Image: Varinder Chawla
Advertisement

थोड़ी देर बाद अर्जुन कपूर भी बांद्रा के अलमेडा पार्क इलाके में स्थित आयशा मैनर बिल्डिंग में पहुंचे जहां अनिल ने कथित सुसाइड किया था। Image: Varinder Chawla

फिर शाम में अर्जुन बिल्डिंग से बाहर निकले और मलाइका उनके पीछे-पीछे चल रही थीं। एक्टर पीछे मुड़कर देख रहे थे कि मलाइका ठीक हैं या नहीं। Image: instagram
Advertisement

उनके साथ मलाइका के बेटे अरहान, बहन अमृता और उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी घर से बाहर निकलते स्पॉट किए गए। Image: Varinder Chawla
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 September 2024 at 10:37 IST