
अपडेटेड 12 July 2025 at 10:54 IST
सच में अलग हो रहीं जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी? पहले किया पोस्ट, अब शो का प्रोमो देख फैंस को लगा झटका
चिंकी मिंकी ने हाल ही में ऐलान किया था कि भविष्य में दोनों साथ काम नहीं करेंगी। इस बीच नए शो 'छोरियां चली गांव' का प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों साथ नजर आईं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

इन्फ्लुएंसर समृद्धि और सुरभि उर्फ चिंकी-मिंकी ने कपिल शर्मा के शो से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। 5 जुलाई को दोनों ने अलग होने का ऐलान कर फैंस का दिल तोड़ दिया था।

इस बीच सोशल मीडिया पर जुड़वां बहनों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को साथ देखा गया। चिंकी-मिंकी जी टीवी के रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में धमाल मचाती दिखेंगी।
Advertisement

बीते दिन यानी 10 जुलाई को शो का प्रोमो जारी किया गया है जिसमें दोनों बहनों की वही पुरानी केमिस्ट्री दिखी। प्रोमों में दोनों मस्ती-मजाक करती नजर आईं।

प्रोमों में दोनों में से एक ने कहा, 'हम दोनों साथ में बहुत स्ट्रांग हैं।' इसके अलावा दोनों ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए आगे भी अपना प्यार और दुआएं देते रहने की अपील की।
Advertisement

यूजर्स चिंकी-मिंकी के नए शो का प्रोमो देखने के बाद भड़के हुए हैं। कुछ ने उनके अलग होने की बात को पब्लिसिटी स्टंट बताया तो कुछ ने इसे ड्रामा करार दिया।

बता दें कि चिंकी-मिंकी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि भारी मन से कहना पड़ रहा है कि अब हम जोड़ी के तौर पर साथ नहीं है। हमने लाइफ में अलग-अलग आगे बढ़ने का फैसला किया है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 July 2025 at 10:54 IST