
‘BMW में महाराजा…’; जब विराट-अनुष्का की शादी में घुस आया था अनजान शख्स, सिक्योरिटी को ऐसे दिया चकमा
Virat Kohli-Anushka Sharma Wedding: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी रचाई थी। ये वेडिंग टस्कनी में गिने-चुने मेहमानों की मौजूदगी में हुई थी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भारी सिक्योरिटी के बीच विदेश में धूमधाम से हुई थी। इस शादी में परिवार के करीब 40 लोग ही शामिल हुए थे। अब सालों बाद शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।
Image: instagram
विराट-अनुष्का की शादी की सिक्योरिटी संभालने वाली एजेंसी के चीफ यासीन खान ने हाल ही में हिंदी रश से बातचीत में बताया कि कैसे इस वेडिंग फंक्शन में एक अनजान शख्स घुस आया था।
Image: InstagramAdvertisement
यासीन खान ने खुलासा किया कि विराट-अनुष्का की शादी में एक बिन बुलाए मेहमान आ गया था। वो राजा-महाराजा जैसे कपड़ों में BMW में आया था। उसके साथ सफारी में दो बाउंसर भी आए थे।
Image: instagram
यासीन ने कहा कि वो मेन इवेंट वाले फ्लोर पर थे जबकि गेट पर उनकी टीम थी। उस गेट-क्रेशर के ठाट-बाट देख इवेंट मैनेजमेंट के लोगों ने उसे अंदर जाने दिया। हालांकि, उसका रवैया देख सुपरवाइजर को उसपर शक हुआ।
Image: instagramAdvertisement
वो आदमी शादी में आया, बिना किसी से बातचीत किए वहां खड़ा रहा जिससे शक पैदा हो गया। जब यासीन ने उससे पूछा तो उसने खुद को एक आमंत्रित मेहमान का भतीजा बताया।
Image: instagram
जब इस मेहमान को लेकर यासीन ने विराट के मैनेजर से पूछा तो पता चला कि वो दिल्ली इवेंट में इनवाइट किया गया था। यासीन ने उस गेट-क्रेशर से वहां से जाने को कहा जो एटिट्यूड दिखाते हुए इवेंट से चला गया।
Image: @virat.kohli/instagram