anurag-dobhal-becomes-father-shares-baby-glimpse-met wife ritika Chauhan in Rishikesh new-vlog-apologized to fans video

अनुराग डोभाल को हुआ अपनी गलती का एहसास, पिता बनने के बाद बोले- 'गलत लोगों के पीछे...'- VIDEO

'बिग बॉस 17’ से सुर्खियों में आए अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद अनुराग की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनुराग और रितिका के घर 27 मार्च 2026 को बेटे का जन्म हुआ। खास बात यह है कि यह खुशखबरी राम नवमी के पावन अवसर पर मिली। रितिका ने सोशल मीडिया पर बच्चे के छोटे-छोटे पैरों की तस्वीर शेयर भी की थी।

Image: Social Media
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बेटे के जन्म के बाद अनुराग डोभाल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में बेटे को गोद में लिया और कहा कि अब उनकी जिंदगी का मकसद सिर्फ उनका बच्चा है। 
 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने पहले कुछ गलत फैसले लिए और “गलत लोगों के पीछे भागे”, लेकिन अब वो अपनी जिंदगी को सही दिशा देना चाहते हैं।

Image: Social Media
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनुराग ने अपने फैंस और करीबियों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में जिन्होंने उनका साथ दिया, वो उनके लिए बहुत खास हैं। 


 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मार्च में अनुराग का कार एक्सीडेंट हुआ था। व्लॉग में देखा गया कि अनुराग अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। वह बिना सहारे चल नहीं पा रहे थे और व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल पहुंचे। 

 

Image: Social Media
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब अनुराग डोभाल अपनी जिंदगी में नई शुरुआत कर रहे हैं। पिता बनने के बाद उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया है और वो अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिताने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Image: Social Media
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उनके दोस्तों ने भी इस दौरान उन्हें पूरा सपोर्ट किया और अस्पताल तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों का भी जिक्र वीडियो में किया।

Image: Social Media
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डॉक्टर्स के मुताबिक उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा था और उन्हें गंभीर इंफेक्शन के साथ निमोनिया भी हो गया था। हालांकि इलाज के बाद अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।
 

Image: Social Media
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अनुराग डोभाल की जिंदगी में यह नई खुशी एक नई उम्मीद लेकर आई है। उनके लिए यह सिर्फ पिता बनने का पल नहीं, बल्कि जिंदगी को दोबारा सही तरीके से जीने का मौका भी है।
 

Image: Social Media
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड