
Anshula Kapoor Wedding: चूड़ा सेरेमनी में अंशुला कपूर ने किया डांस, जान्हवी-खुशी और ओरी पर गिराए कलीरे - VIDEO
Anshula Kapoor Wedding Dance Video: बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी चूड़ा सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
इस खास मौके पर अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और ओरी समेत परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अंशुला की खुशियों को खास बना दिया।
Image: Instagram/Anshula Kapoor
सेरेमनी की सबसे दिलचस्प रस्म तब हुई, जब अंशुला ने अपने कलीरे जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और ओरी पर गिराए। इस पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।
Image: Instagram/Anshula Kapoor
Advertisement
अंशुला ने बताया कि उनका चूड़ा और कलीरे खास तौर पर डिजाइन किए गए थे। हर कलीरे पर “Love”, “Joy” और “Magic” जैसे आशीर्वाद लिखे गए थे, ताकि परिवार के आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहें।
Image: Instagram/Anshula Kapoor
अंशुला के मुताबिक, कलीरा किसी पर गिरना शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि वही प्यार, खुशियां और आशीर्वाद अब उस व्यक्ति तक भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने इसे प्यार बांटने की खूबसूरत परंपरा बताया।
Image: Instagram/Anshula KapoorAdvertisement
सेरेमनी के दौरान अंशुला के एक वीडियो में वह पूरे उत्साह के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान और एक्साइटमेंट फैंस को खूब पसंद आ रही है।
Image: Instagram/Anshula Kapoor
अंशुला कपूर हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आई थीं। अब उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अंशुला कपूर ने जुलाई 2025 में अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर रोहन से सगाई की थी। उन्होंने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी।
Image: Instagram/Anshula Kapoor
अंशुला-रोहन की पहली मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा। रोहन ने पिछले साल जुलाई में न्यूयॉर्क में अंशुला को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था।
Image: Instagram/Anshula Kapoor
मुंबई में ग्रैंड एंगेजमेंट पार्टी हुई थी, जिसमें परिवार के करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुआ था। अब फैंस की निगाहें 6 जुलाई पर टिकी है, जब ये कपल सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा।