
Anshula Kapoor Wedding Mehendi: अंशुला की हथेली में अपना नाम ढूंढते दिखे रोहन, मेहंदी की रस्म में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज- VIDEO
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding: बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और ओरी समेत परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस खुशी को यादगार बना दिया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें रोहन अंशुला की हथेली पर लगी मेहंदी में अपना नाम ढूंढते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
Image: x
अंशुला ने अपनी चूड़ा सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Advertisement
अंशुला और रोहन की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया।
Image: x
जुलाई 2025 में रोहन ने न्यूयॉर्क में बेहद रोमांटिक अंदाज में अंशुला को प्रपोज किया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।
Advertisement
सगाई के बाद मुंबई में ग्रैंड एंगेजमेंट पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें कपूर परिवार और उनके करीबी दोस्तों ने शामिल होकर कपल को शुभकामनाएं दी थीं।
Image: Instagram/Anshula Kapoor
अब फैंस की नजरें 6 जुलाई पर टिकी हैं, जब अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के जीवनसाथी बन जाएंगे। सभी उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Image: Instagram/Anshula Kapoor