
अपडेटेड 7 July 2025 at 10:51 IST
पेरेंट्स बनने वाले हैं अंकिता-विक्की? कपल ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरा परिवार...
बीते काफी समय से अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। अब इन पर कपल ने रिएक्ट किया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों को एक दूसरे पर कभी प्यार लुटाते तो कभी नोकझोंक करते देखा जाता है।

'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता ने हाल ही में लाफ्टर शेफ 2 के सेट पर कहा था कि वो भाग नहीं सकती क्योंकि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं फिर तेज हो गईं।
Advertisement

इस बीच कपल ने हाल ही में अपने व्लॉग में पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई चीजों पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि क्या सच में उनकी जिंदगी में नन्हा मेहमान आने वाला है। Image: Instagram

वहीं प्रेग्नेंसी के सवाल पर विक्की ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'न्यूज तो काफी दिन से चल रही है। सवाल होना चाहिए था प्रेग्नेंसी कब। बातचीत चल रही है। पूरा परिवार लगा हुआ है।' Image: Instagram
Advertisement

अंकिता ने इसके जवाब में मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं ऐसे सवालों से थक गई हूं। जब ये होगा तो आपको पता चल जाएगा दोस्तों। मैं इसका जवाब नहीं दूंगी क्योंकि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।'

इसी के साथ कपल ने अपने जवाब के साथ ही काफी समय से चल रही प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लगा दिया। बता दें कि अंकिता-विक्की ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में शादी की थी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 July 2025 at 10:51 IST