
अपडेटेड 13 November 2025 at 20:21 IST
काव्या मारन को डेट कर रहे कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर? रिलेशनशिप रूमर्स खारिज करने के बाद हुए न्यूयॉर्क में स्पॉट
Anirudh Ravichander-Kavya Maran: मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन के डेटिंग रूमर्स एक बार फिर मीडिया के गलियारों में छाने लगे हैं। दोनों पहले इन रिलेशनशिप रूमर्स को खारिज कर चुके हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का नाम पहली बार नहीं जुड़ रहा है। पहले भी उनके डेटिंग रूमर्स आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल चुके हैं।
Image: Instagram
हालांकि, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का ही नाम दिया है। इस बीच, कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद उनके लिंकअप रूमर्स फिर से शुरू हो गए।
Image: XAdvertisement

ऐसा तब हुआ जब अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन को एक साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलते हुए देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Image: X
यूके के एक व्लॉगर ने कथित तौर पर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन को एक साथ न्यूयॉर्क में चिल करते देखा और उनका वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो वायरल हो रहा है।
Image: XAdvertisement

ये वीडियो कब का है, इसकी तो पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन ये जरूर साफ दिख रहा है कि अनिरुद्ध और काव्या को अंदाजा नहीं था कि उनका वीडियो बन रहा है। वो आराम से अपना टाइम एंजॉय कर रहे थे।
Image: instagram
इस साल की शुरुआत में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की अफवाहें भी तेजी से मीडिया में फैलने लगी थीं। तब कंपोजर ने सोशल मीडिया के जरिए इन्हें खारिज कर दिया था।
Image: RepublicPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 20:21 IST