
अमिताभ बच्चन ने दिखाया ‘शोले’ का 50 साल पुराना मूवी टिकट, रेट जान आप हो जाएंगे हैरान, बिग बी बोले- आज इतने में ड्रिंक...
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं जिनमें से एक है ‘शोले’। 1975 में फिल्म रिलीज हुई थी। उस समय लोग घंटों लाइन में खड़े होकर फिल्मों के टिकट खरीदते थे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अमिताभ बच्चन व्लॉग में अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें और अनसुने किस्से साझा करते रहते हैं। इस बार, बिग बी ने अपनी फिल्म ‘शोले’ की 50 साल पुरानी मूवी टिकट की फोटो दिखाई है।
Image: Varinder Chawla
सीनियर बच्चन ने फैंस संग अपनी मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर ‘शोले’ मूवी के प्रीजर्ब यानि संरक्षित टिकट की है जो 50 साल पुरानी है।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
इस थ्रोबैक फोटो के साथ बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ कहे जाने वाले अमिताभ लिखते हैं- "शोले का टिकट... रखा और संरक्षित किया गया, बस ऊपर कुछ लाइन्स में जो कुछ भी लिखा गया है उसे हरा दिया।"
Image: tumblr
उन्होंने लिखा कि टिकट की कीमत 20 रुपये थी। बिग बी लिखते हैं- मुझे बताया गया है कि आजकल थिएटर हॉल में एक एयरेटेड ड्रिंक की कीमत यही है। क्या यह सच है?? कहने को तो बहुत कुछ है, पर केवल स्नेह और प्यार।
Image: XAdvertisement
रमेश सिप्पी की ‘शोले’ को रिलीज हुए 50 साल पूरे हो चुके हैं। जय-वीरू की दोस्ती के किस्से आज भी दर्शकों को याद हैं। अमजद खान, संजीव कुमार, हेमा मालिनी और जया बच्चन के किरदारों को भी कौन भूल सकता है।
Image: IMDB