
अपडेटेड 14 November 2025 at 16:07 IST
‘कोई नैतिकता नहीं…’; अस्पताल से धर्मेंद्र का वीडियो लीक होने पर भड़के अमिताभ बच्चन, स्टाफ मेंबर हुआ गिरफ्तार
Amitabh Bachchan on Dharmendra Leaked Video: धर्मेंद्र का ब्रीच कैंडी अस्पताल से एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके रूम का है। इस वीडियो में शोले स्टार बेड पर लेटे हैं जबकि उनके परिवारवाले काफी भावुक हो रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

धर्मेंद्र जबसे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तबसे ही उनकी तबीयत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। हाल ही में, उनके बेटे सनी देओल भी घर के बाहर पैपराजी की भीड़ देखकर भड़क गए थे।
Image: Instagram
अब धर्मेंद्र के हॉस्पिटल रूम से वायरल हुए इस वीडियो ने फैंस को और गुस्सा में डाल दिया है। नेटिजंस देओल परिवार की प्राइवेसी में हुई दखलअंदाजी पर जमकर आगबबूला हो रहे हैं।
Image: RepublicAdvertisement

अमिताभ बच्चन भी इस घटना पर भड़क उठे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए अस्पताल से धर्मेंद्र का वीडियो लीक होने पर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है।
Image: instagram
‘शोले’ में धर्मेंद्र के को-स्टार रहे सीनियर बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- “कोई नैतिकता नहीं है… कोई भी आचार-नीति नहीं”। बिग बी धर्मेंद्र से मिलने उनके घर भी गए थे।
Image: XAdvertisement

इस वायरल वीडियो में पूरा देओल परिवार काफी उदास नजर आ रहा है। जहां धर्मेंद्र बेड पर लेटे हैं, वहीं उनके बगल में खड़ी उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर काफी भावुक होती दिख रही हैं।
Image: Instagram
जैसे ही ये वीडियो लीक हुआ, इसे रिकॉर्ड करने वाले हॉस्पिटल के स्टाफ मेंबर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Image: XPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 16:07 IST