
Amitabh Bachchan: करीबी दोस्त के निधन से टूटे बिग बी, भावुक होकर लिखा: एक-एक करके सब चले जाते हैं
Amitabh Bachchan: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने "बहुत प्यारे दोस्त" के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने गुरुवार को अपने निजी ब्लॉग पर अपने दिवंगत दोस्त को याद करते बेहद इमोशनल पोस्ट किया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में अपने दिवंगत दोस्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके गुणों को याद किया जो उन्हें खास बनाते थे।
Image: instagram
बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन ने लिखा-"एक और बहुत प्यारे दोस्त को खो दिया... एक ऐसा दोस्त जो अपार स्नेह और हास्य से भरा था।"
Image: instagramAdvertisement
सीनियर बच्चन ने आगे अपने दोस्त के बारे में लिखा कि वो ऐसे इंसान थे जो मुश्किल परिस्थितियों को भी बड़ी ही आसानी से संभाल लेते थे। वो किसी भी सिचुएशन में हौसला नहीं हारते थे।
Image: instagram
बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है- “किसी भी परिस्थिति में एक मजबूत व्यक्तित्व... हमेशा सबसे मुश्किल परिस्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लेते थे”।
Image: instagramAdvertisement
अमिताभ ने लिखा कि कैसे उनके दोस्त के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। उन्होंने लिखा- ‘मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि वे चले गए। एक-एक करके सभी चले जाते हैं’। बिग बी ने आगे रोने वाली इमोजी भी लगाई है।
Image: instagram