Amitabh Bachchan on Dharmendra’s Death

अपने ‘वीरू’ धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए ‘जय’ अमिताभ बच्चन, बोले- इंडस्ट्री बदलती रही, लेकिन आप नहीं बदले

Amitabh Bachchan on Dharmendra’s Death: बॉलीवुड के सबसे जिंदादिल एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरे देश को एक बड़ा झटका लगा है। अब अमिताभ बच्चन ने भी धर्मेंद्र को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘जय’ अपने ‘वीरू’ को काफी मिस कर रहे हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद अमिताभ बच्चन तुरंत उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे।

Image: Instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सीनियर बच्चन ने अपने चहेते दोस्त और कई फिल्मों में को-स्टार रहे धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने लिखा- एक और वीर महापुरुष हमें छोड़कर चले गए और अपने पीछे असहनीय ध्वनि के साथ सन्नाटा छोड़ गए। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बिग बी ने लिखा कि “धरम जी, महानता के प्रतीक, जो अपनी शारीरिक उपस्थिति के साथ-साथ बड़े दिल और सादगी के लिए भी जाने जाते हैं”। 

Image: ANI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने लिखा- ‘वे अपने साथ पंजाब के अपने गांव की मिट्टी की खुशबू लेकर आए और उसके स्वभाव के प्रति सच्चे रहे। अपने गौरवशाली करियर के दौरान बेदाग, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे’।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अमिताभ ने लिखा- 'बिरादरी में बदलाव हुए लेकिन उनमें नहीं। उनकी मुस्कान, आकर्षण और गर्मजोशी, जो उनके आस-पास आने वाले सभी लोगों तक फैली हुई थी। इस पेशे में दुर्लभता है'।

Image: Instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शोले स्टार ने अंत में लिखा कि 'धर्मेंद्र के जाने से हमारे आस-पास की हवा खाली है.. एक शून्य जो हमेशा खाली ही रहेगा। प्रार्थनाएं'। 

Image: instagram
Published By :
Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड