
अपडेटेड 25 October 2025 at 14:00 IST
Piyush Pandey Funeral: एड लीजेंड पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमिताभ बच्चन, बहन इला अरुण का रो-रोकर बुरा हाल
Piyush Pandey Funeral: एड लीजेंड पीयूष पांडे ने 70 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। उनका शनिवार को मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ था जिसमें अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ शामिल हुए।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

‘भारतीय एडवरटाइजिंग की आत्मा’ कहे जाने वाले पीयूष पांडे ने अपने चार दशक के करियर में फेविकोल और कैडबरी जैसे ब्रांड के लिए कई आइकॉनिक एड्स बनाए हैं।
Image: X/@sachin_rt
पीयूष पांडे का आज मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उनकी बहन और मशहूर सिंगर इला अरुण अपने भाई को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हो गईं।
Image: instagramAdvertisement

इस वीडियो में इला अरुण अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। पीयूष पांडे के निधन पर उनकी पत्नी नीता पांडे का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारवाले अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें संभालते नजर आए।
Image: instagram
उनके अलावा, एड लीजेंड को अंतिम विदाई देने के लिए बिग बी भी अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। ये अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर आयोजित किया गया था।
Image: X
Advertisement

पीयूष पांडे की मौत को लेकर अभी तक असल कारण सामने नहीं आया है लेकिन खबरों की माने तो, वो पिछले कुछ समय से एक गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे।
Image: IANSPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 October 2025 at 14:00 IST