
Alpha Vs Welcome To The Jungle BO Collection: बुधवार को धड़ाम से गिरी आलिया की 'ऐल्फा', अक्षय की 'वेलकम 3' का जलवा जारी? जानें कुल कलेक्शन
Alpha Vs Welcome To The Jungle Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' और अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के बीच बॉक्स ऑफिस की रेस जारी है। बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं, और कमाई के मामले में एक तरफ जहां 'ऐल्फा' की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है, वहीं 'वेलकम 3' अपने 13वें दिन भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बुधवार के कलेक्शन ने बड़ा संकेत दिया है।
Image: Social Media
रिलीज के छठे दिन वर्किंग डे का असर साफ दिखा। फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 2.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 44.95 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
Image: Social MediaAdvertisement
वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 74.89 करोड़ रुपये हो चुका है। छठे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 1.50 करोड़ रुपये कमाए। कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 21.30 करोड़ रुपये हो गया है।
रिलीज के 13वें दिन भी अक्षय कुमार की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और मजबूत पकड़ बनाए रखी। फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 122.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
Image: Social MediaAdvertisement
वहीं ग्रॉस कलेक्शन 146.10 करोड़ रुपये हो चुका है। 13वें दिन फिल्म ने विदेशों में 50 लाख रुपये कमाए। अब तक इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 31.45 करोड़ रुपये हो गया है।
‘वेलकम टू द जंगल’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 177.55 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो ‘ऐल्फा’ से काफी आगे है।
Image: Social Media
फिलहाल कमाई के मामले में ‘वेलकम टू द जंगल’ आगे चल रही है। वहीं, ‘ऐल्फा’ को शानदार वापसी के लिए आने वाले वीकेंड से काफी उम्मीदें होंगी।