
अपडेटेड 1 November 2025 at 08:47 IST
Allu Sirish Engagement: दूल्हा बनेंगे अल्लू अर्जुन के भाई, GF नयनिका संग की सगाई, इंगेजमेंट रिंग ने लूटी लाइमलाइट
Allu Sirish Engagement: अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस प्यार भरे दिन की झलक दिखाई है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
एक्टर और अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश जल्द दूल्हा बनने वाले हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक निजी समारोह में नयनिका से सगाई कर ली है।
Image: @allusirish/instagram
इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया था कि वो नयनिका से इंगेजमेंट करने वाले हैं। अब उन्होंने सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है।
Image: @allusirish/instagramAdvertisement
चक्रवात मोंथा ने उनके आउटडोर इंगेजमेंट के प्लान पर पानी फेर दिया था, ऐसे में कपल ने अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इनडोर ही एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।
Image: Xसगाई के लिए अल्लू सिरीश ने सफेद रंग का कुर्ता सेट पहना था जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। वहीं, उनकी मंगेतर नयनिका ने सब्यसाची का एक बेहद खूबसूरत लाल लहंगा पहना।
Image: @allusirish/instagramAdvertisement
अल्लू सिरीश ने सगाई की ढेर सारी प्यार भरी तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने लिखा- “आखिरकार और खुशी से अपनी लव ऑफ लाइफ नयनिका से सगाई कर ली”।
Image: Xफैंस अल्लू सिरीश को सगाई की बधाई दे रहे हैं। इस बीच, कुछ लोगों की नजरें उनकी इंगेजमेंट रिंग पर थम गई हैं जिसका क्लोज अप शॉट एक्टर ने शेयर किया है।
Image: @allusirish/instagramPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 November 2025 at 08:47 IST