
अपडेटेड 12 June 2025 at 10:34 IST
'अल्लाह सब ठीक करेगा...', सर्जरी के बाद तकलीफ में दीपिका कक्कड़, अस्पताल से शेयर किए पहले पोस्ट में क्या कहा?
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने सर्जरी के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है।

दीपिका कक्कड़ की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही है। इसके बाद उन्हें अस्पताल के ही प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।
Advertisement

शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अस्पताल से दीपिका की झलक दिखाई थी जिसमें वो परेशान नजर आईं। एक्ट्रेस टाकों के चलते अब भी तकलीफ में हैं। Image: Instagram

इस बीच उन्होंने सर्जरी के बाद अस्पताल से ही पहला पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक कोट है। इसमें लिखा है, 'अल्लाह देख रहा है। अल्लाह को पता है। अल्लाह सब ठीक करेगा।' Image: Instagram
Advertisement

दीपिका की इस पोस्ट में उनका दर्द साफ जाहिर हो रहा है। हालांकि, इस फेज में भी खुदा पर उनका अटूट भरोसा बना हुआ है।

इससे पहले शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में दीपिका से मिलवाया था। इसमें दीपिका बेहद इमोशनल नजर आईं थीं। उन्होंने दुआओं के लिए अपने चाहनेवालों का शुक्रिया अदा किया था।
Image: Dipika Kakar/InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 June 2025 at 10:34 IST