
‘हमने क्या शानदार जिंदगी बना ली…’; बर्फीली पहाड़ियों में शादी की चौथी सालगिरह मना रहे रणबीर-आलिया, PHOTOS
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने खास अंदाज में पति को विश किया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
‘ब्रह्मास्त्र’ फेम कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को चार साल हो गए हैं। कपल ने 14 अप्रैल 2022 को अपने मुंबई वाले घर में ही शादी की थी जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
Image: @aliaabhatt/instagram
अब आलिया भट्ट ने चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए अपने हस्बैंड रणबीर कपूर को विश किया है। कपल इस मौके पर वेकेशन एंजॉय कर रहा है।
Image: @aliaabhatt/instagramAdvertisement
कभी रणबीर और आलिया को बर्फीली पहाड़ियों पर स्कीइंग करते देखा जा सकता है, तो कभी कपल बर्फ पर बैठकर चाय-कॉफी का लुत्फ उठा रहा था।
Image: @aliaabhatt/instagram
एक फोटो रणबीर और आलिया के रोमांटिक कैंडललाइट डिनर की भी है जिसमें टेबल पर ढेर सारे लाल गुलाब रखे देखे जा सकते हैं।
Image: @aliaabhatt/instagramAdvertisement
एक फोटो में रणबीर कपूर अपनी लाडली बेटी राहा कपूर के साथ भी दिख रहे हैं। फैंस को उनकी प्यार भरी तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और कमेंट्स के जरिए रणबीर-आलिया को विश कर रहे हैं।
Image: @aliaabhatt/instagram
आलिया ने रणबीर को विश करते हुए लिखा- “फिसलने और गिरने के बीच, चलने और बहुत सारी बातें करने के बीच...हमने अपने लिए एक बहुत ही शानदार जिंदगी बना ली”।
Image: @aliaabhatt/instagram
आलिया भट्ट ने अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘माही वे’ को लगाते हुए कैप्शन के अंत में लिखा- “कम शब्दों में कहूं तो… तू साथ है तो दिन रात है”।
Image: @aliaabhatt/instagram