
Akshay Kumar: 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, सास संग की पूजा-अर्चना- VIDEO
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वह भगवान शिव का आशीर्वाद लेने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी सास डिंपल कपाडिया भी नजर आईं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
उज्जैन के महाकाल मंदिर में अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों भगवान शिव को जल अर्पित करते और आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।
Image: Social Media
अक्षय कुमार सफेद पारंपरिक कपड़ों में नजर आए, जबकि डिंपल कपाड़िया गुलाबी साड़ी में बेहद सादगीपूर्ण लुक में दिखीं।
Image: Social Media
Advertisement
Image: Social Media
मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने देश और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कहा कि देश हमेशा आगे बढ़े और तरक्की करता रहे।
Advertisement
अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते की बात करें तो आज दोनों के बीच काफी अच्छा और मजबूत बॉन्ड है। हालांकि शुरुआत में डिंपल को अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना की अक्षय से शादी को लेकर थोड़ी झिझक थी।
Image: Social Media
फिल्म 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसे मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे।अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।