akshay kumar took break after bhooth bangla film success undergoes eye surgery for vision correction

Akshay Kumar: 'भूत बंगला' की सक्सेस के बाद अक्षय कुमार ने अचानक क्यों लिया ब्रेक लेने का फैसला? जानिए कारण

Akshay Kumar Movies: अक्षय कुमार इन दिनों प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अपनी फिल्म 'भूत बंगला' की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं। साल भर बैक-टू-बैक फिल्मों की शूटिंग करने और अपने बिजी शेड्यूल के लिए मशहूर अक्षय ने अचानक काम से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का फैसला किया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने बुधवार, 6 मई की सुबह विजन करेक्शन के लिए आंखों की एक माइनर सर्जरी करवाई है। यह एक बहुत ही सामान्य प्रक्रिया थी।

Image: Social Media
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लेकिन इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए अक्षय ने अब कुछ दिनों तक शूटिंग से दूर रहने का मन बनाया है।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सर्जरी से ठीक पहले, अक्षय ने निर्देशक अनीस बज्मी की अपकमिंग फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा किया। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और राशी खन्ना भी नजर आने वाली हैं। 

Image: Social Media
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शूटिंग खत्म होने की जानकारी अक्षय ने खुद 'X' पर शेयर की थी। उन्होंने अपनी टीम के साथ काम करने के अनुभव को खास बताते हुए लिखा- 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अक्षय कुमार अपने कड़े अनुशासन और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शो में बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी डाइट का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। 

Image: Social Media
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने पिछले 15 सालों से समोसा नहीं खाया है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "ये कहां लिखा है कि अगर कोई समोसा नहीं खाएगा तो कुछ गलत हो जाएगा? क्या समोसा ना खाकर मैंने कोई बहुत बड़ी गलती कर दी है?"

Image: Social Media
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उनके रूटीन की तारीफ साथी कलाकार सौरभ शुक्ला ने भी की। सिद्धार्थ कन्नन के एक पॉडकास्ट में सौरभ ने कहा कि अक्षय बहुत ही नपा-तुला और सादा पारंपरिक भारतीय खाना खाते हैं, जो उनकी फिटनेस का असली राज है।

Image: instagram
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपनी आंखों को आराम देने के बाद, अक्षय कुमार फिर से बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए तैयार हैं।  
 

Image: youtube
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं, जिनमें 'वेलकम टू द जंगल', 'हैवान', और 'गोलमाल 5' जैसी मोस्ट-अवेटेड फिल्मों के नाम सबसे ऊपर हैं।

Image: Social Media
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड