Akshay Kumar daughter cyber case

ऑनलाइन गेम के दौरान अक्षय कुमार की बेटी नितारा से मांगा था अश्लील फोटो, 7 महीने बाद सेक्सटॉर्शन केस का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में साइबर क्राइम का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी नितारा कुमार को ऑनलाइन गेम खेलते समय साइबर हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा। इस मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के महानिदेशक यशस्वी यादव ने एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान इस घटना का खुलासा किया और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर दिया।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अधिकारियों के अनुसार, नितारा एक ऑनलाइन गेम खेल रही थीं, जहां उनकी मुलाकात एक अनजान यूजर से हुई। शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद उस व्यक्ति ने आपत्तिजनक सवाल पूछने शुरू किए और अश्लील फोटो की मांग की।

Image: instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्थिति बिगड़ते देख नितारा ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। यशस्वी यादव ने बताया कि नितारा की सूझबूझ और समय पर जानकारी देने से ही पुलिस इस केस तक पहुंच पाई। 
 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने इस घटना को बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी अभिभावकों को देनी चाहिए। 
 

Image: instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह मामला उस समय सामने आया जब महाराष्ट्र साइबर विभाग ने आरडी नेशनल कॉलेज में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार का एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया। 

Image: Instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण गेमिंग चैट अचानक खतरनाक मोड़ ले सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकती हैं और कई बार गंभीर परिणाम सामने आते हैं।

Image: instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अभिनेता ने सरकार से अपील की थी कि स्कूलों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कक्षाएं आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा डिजिटल दुनिया में बच्चों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी जरूरत है।

Image: instagram
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड