
Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2026: 'कान्स क्वीन' ऐश्वर्या राय की रॉयल एंट्री, रेड कार्पेट पर थम गईं सबकी निगाहें; सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था, वो हसीन पल आखिरकार आ गया है। फैंस की धड़कनें बढ़ाते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक सामने आ चुका है। एक बेहद खूबसूरत ब्लू गाउन में ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर ऐसी एंट्री मारी कि हर कोई देखता रह गया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का इंतजार कर रहा था। अब फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। कान्स क्वीन की एंट्री हो चुकी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचते ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लुक वायरल हो गया। एक्ट्रेस ने अपनी दिलकश अदाओं से लाइमलाइट लूट ली।
Advertisement
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय को देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उनकी आंखें, उनके बाल और उनका ब्लू गाउन लूक एकदम पर्फेक्ट लग रहा है।
Image: Instagram
एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ ओपन हेयर स्टाइल कैरी किया। वहीं गले में ब्लू कलर का सैफायर नेकलेस और उंगलियों में अंगूठियां पहनकर एक्ट्रेस ने अपने कान्स लुक को कंप्लीट किया।
Advertisement
एक्ट्रेस के इस खूबसूरत गाउन को डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को मोहित राय ने स्टाइल किया।
Image: Instagram
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें वो एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। कांस क्वीन का ये लूक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
क्लासी गाउन में ऐश्वर्या किसी रॉयल डीवा से कम नहीं लगीं। ऐश का कॉन्फिडेंस, मुस्कान और रॉयल अंदाज देखकर सब यही कहने लगे कि कान्स की असली क्वीन वही हैं।
हर साल की तरह इस बार भी फैंस उन्हें देखने के लिए बेसब्र थे, लेकिन वह शुरुआती दिनों में कान्स नहीं पहुंचीं और अब जब क्लोजिंग सेरेमनी के लिए आईं तो विश्वसुंदरी वाला जादू चलाकर सबको मात दे दी।