Aishwarya Rai Abhishek Bachchan anniversary photos

शादी की 19वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुए ऐश्वर्या-अभिषेक, बेटी आराध्या संग शेयर की खास तस्वीरें; अलग होने की अफवाहों पर लगा विराम

बॉलीवुड के चर्चित कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह किसी तरह की अफवाह नहीं बल्कि उनकी शादी की सालगिरह है। 20 अप्रैल 2026 को इस कपल ने अपने रिश्ते के 19 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। पावर कपल की फोटो इंटरनेट पर आग लगा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है, जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही है।

Image: instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस फोटो में उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। तीनों का यह फैमिली मोमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐश्वर्या ने इस खास मौके पर दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा और हार्ट इमोजी के जरिए अपने प्यार का इजहार किया, जिस पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
 

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने करीब एक साल बाद अभिषेक के साथ फोटो शेयर की है, इससे पहले भी उन्होंने एनिवर्सरी पर ही पोस्ट किया था।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बीते समय में कपल के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं, यहां तक की लोगों ने कपल के तलाक की भी खबरें फैला दी थीं। लेकिन इस फोटो ने साफ कर दिया कि दोनों के बीच बॉन्डिंग अब भी मजबूत है।

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही 'राजा शिवाजी' में नजर आएंगे। वहीं, ऐश्वर्या को उनकी आखिरी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: II' में देखा गया था। 
 

Image: INSTAGRAM
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड