Toxic Release Date

तो इस दिन रिलीज होगी Toxic? ग्लोबल रीच के लिए मेकर्स लगा रहे खूब दिमाग, इस बड़े सुपरस्टार से हो सकता है यश का क्लैश

Toxic Release Date: यश ने आज फैंस को बड़ा झटका दिया जब उन्होंने अनाउंस किया कि उनकी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून को रिलीज नहीं होगी। बता दें कि फिल्म की पहले ही रिलीज डेट चेंज हो चुकी है और अब फिर से फैंस को इसे देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

KGF फेम यश जल्द एक्शन एंटरटेनर ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाले हैं। पहले फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में मेकर्स ने ऐलान किया कि ये 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image: IMDb
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हालांकि, आज यश के फैंस को एक और झटका लग गया जब मेकर्स ने ऐलान किया कि अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को भी रिलीज नहीं हो रही है। आज एक लंबे-चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये अनाउंस किया गया है।

Image: IMDb
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हालांकि, ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने किसी नई रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में फैंस इसकी रिलीज डेट जानने के लिए बेकरार हो रहे हैं। 

Image: youtube
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “मेकर्स 'टॉक्सिक' को स्वतंत्रता दिवस सप्ताह यानी 13 या 14 अगस्त को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि यह रिलीज के लिए सही समय हो सकता है”। 

Image: IMDb
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिपोर्ट में आगे लिखा है कि “मेकर्स फिल्म को बड़े पैमाने पर वैश्विक स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें अगस्त का दूसरा सप्ताह ठीक लग रहा है जिस दौरान कोई बड़ी हॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही।”

Image: Instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'टॉक्सिक' के मेकर्स और भी डेट पर विचार कर रहे हैं लेकिन उन्हें स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड सबसे सही लग रहा है। अगर ये 13 अगस्त को रिलीज हुई तो इसका सामना बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'लाहौर 1947' से होगा।

Image: @iamsunnydeol/instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं, अगर 'टॉक्सिक' 14 अगस्त को रिलीज हुई तो इसका इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की 'आवारापन 2' से बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने के लिए मिलेगा। 

Image: instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड