
अपडेटेड 11 June 2025 at 12:47 IST
प्यार में टूटा दिल, 3 साल से सिंगल हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट; EX-गर्लफ्रेंड संग रिश्ते पर बोले- अब हमारे बीच...
छोटे पर्दे के पॉपुलर शो 'उड़ारिया' फेम एक्टर अभिषेक कुमार ने कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने एक्स संग रिश्ते पर भी अपनी बात रखी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

टीवी एक्टर अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा। कभी वो ईशा को को दिल और जान से चाहते थे।

छोटे पर्दे का पॉपुलर शो 'उड़ारिया' में दोनों एक दूजे के करीब आए थे। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा और लव स्टोरी की शुरुआत हुई।
Advertisement

बीतते समय के साथ अभिषेक कुमार का एग्रेसिव और ओवर पोजेसिव नेचर ने उनके रिश्ते की डोर कमजोर कर दी। बाद में आखिरकार इस रिश्ते ने दम तोड़ दिया।

ब्रेकअप के बाद दोनों को 'बिग बॉस' के घर में देखा गया। यहां दोनों के बीच कभी अच्छी तो कभी हेट बॉन्डिंग देखी गई। हालांकि अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।
Advertisement

अभिषेक ने कहा, 'अभी मेरा दिल कहीं नहीं लगा है। मुझे 26 जून को सिंगल रहते हुए तीन साल हो जाएंगे। लेकिन किसी के साथ होने का मन में ख्याल नहीं आता है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे काम मिल रहा है, मैं उसमें खुश हूं। ब्लेस्ड हूं, रियलिटी शो, व्लॉग, ओटीटी करने में बिजी हूं। भगवान सब दे रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं। कह सकते हैं कि मैं अपनी ड्रीम लाइफ जी रहा हूं।'

अभिषेक ने ये भी खुलासा किया कि उनके और एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के बीच कोई कड़वाहट नहीं है।

बता दें कि इन दिनों अभिषेक कुमार 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा यूट्यूब शो 'तू आशिकी' में भी दिखाई दे रहे हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 June 2025 at 12:47 IST