
अपडेटेड 14 June 2025 at 17:08 IST
बढ़े वजन के साथ VIRAL हुई Bipasha Basu की तस्वीर तो ट्रोल हुई एक्ट्रेस, अब दिया करारा जवाब; बोलीं- मीम्स और ट्रोल्स ने मुझे...
Bipasha Basu on trolling: बिपाशा बसु की तस्वीरें बीते दिनों काफी वायरल हुई थीं। बढ़ते वजन को लेकर एक्ट्रेस को लोगों ने काफी ट्रोल किया। अब बिपाशा ने इसी ट्रोलिंग पर करारा जवाब दिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

'बंगाली ब्यूटी' बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शादी और मां बनने के बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।

बिपाशा की तस्वीरें वैसे तो इंटरनेट पर छाईं रहती हैं। हालांकि बीते दिनों एक्ट्रेस अपनी कुछ तस्वीरें वायरल होने पर ट्रोल हो गई थीं। इसमें उनका वजन बढ़ा नजर आया, जिसे देख कुछ लोग उन्हें पहचान नहीं पाए।
Image: instagramAdvertisement

इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। बिपाशा ने इस पर अब चुप्पी तोड़ी है और आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया।

बिपाशा ने एक रील पर कमेंट करते हुए लिखा, “उम्मीद है कि मानव जाति हमेशा इतनी उथली और नीची नहीं रहेगी... वे महिलाओं को हर दिन जो वो लाखों भूमिकाओं निभाती हैं, उसके लिए प्रोत्साहित करेंगे और सराहेंगे।”
Image: instagramAdvertisement

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "मैं एक सुपर कॉन्फिडेंट महिला हूं, जिसके पास एक प्यार करने वाला साथी और परिवार है। मीम्स और ट्रोल्स कभी भी मुझे डिफाइन नहीं करते... न ही उन्होंने मुझे वह बनाया जो मैं हूं।"

बिपाशा ने यह भी कहा कि इससे यह जरूर दिखता है कि समाज महिलाओं को लेकर कितना गलत सोचता है। मेरी जगह अगर कोई और महिला होती, तो वो शायद ऐसी बातें सुनकर बहुत दुखी हो जाती और मानसिक रूप से टूट सकती थी।

एक्ट्रेस ने कहा कि अगर और भी महिलाएं अपनी आवाज उठाएंगी और एक-दूसरे की सराहना करेंगी, तो महिलाएं और आगे बढ़ेंगी। हम महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।

बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर ने भी उन्हें सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा, "हमें उन सभी महिलाओं को सम्मान देना चाहिए जिनको हम जानते और प्यार करते हैं।"

करण ने कहा कि वे ऐसी देवी हैं जिनकी हमें प्रार्थना करनी चाहिए। जीवन देने से ज्यादा सुंदर कुछ और नहीं हो सकता। आप हमारी भगवान हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस ने एक परी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा।
Image: instagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 June 2025 at 17:04 IST