Sandeepa Virk Tihar Jail

पीरियड्स बंद, प्रेग्नेंसी टेस्ट, बार-बार कपड़े उतरवाए… तिहाड़ जेल में जिंदा लाश जैसी हो गई थी एक्ट्रेस की जिंदगी, झकझोर देगा बयान

Sandeepa Virk Tihar Jail: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में तिहाड़ जेल का अपना खौफनाक एक्सपीरियंस सुनाया जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क छह करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग साढ़े चार महीने तिहाड़ जेल में रही थीं। वहां उनकी हालत एक जिंदा लाश जैसी हो गई थी।

Image: Instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संदीपा ने पॉडकास्ट में बताया कि कैसे तिहाड़ जेल में उनकी दुर्दशा हो गई थी। वहां इतनी गर्मी और गंदगी रहती थी कि पहले ही दिन वॉशरूम देख उन्हें उल्टी हो गई थी। वो अपना दुपट्टा नीचे बिछाकर सोती थीं। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संदीपा ने जेल में रातों को जागकर पाठ किया। नीचे सोने की वजह से उनके शरीर में दर्द होता। पीरियड्स आने बंद हो गए थे। दवा लेने से ब्लोटिंग होती। घुटनों में दर्द रहता। मानसिक बीमारी के लिए दवा लेतीं। 

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने बताया कि चेकिंग के नाम पर उनसे 25-30 कपड़े उतरवाए गए थे। सबके सामने नंगा करवाते थे। संदीपा भगवान से केवल यही सवाल करतीं कि उन्होंने ऐसा क्या किया जो उन्हें जिंदा लाश बना दिया गया। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संदीपा ने बताया कि सोते वक्त उनके ऊपर कीड़े चलते थे। जेल में लड़कियों के ग्रुप होते थे, वो गालियां देती थीं। फोन के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता था। 

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संदीपा ने बताया कि कोर्ट से जेल जाने तक उनका 6 बार प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ। इस पूरे एक्सपीरियंस ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। वो आज भी इसे भुलाने की कोशिश कर रही हैं और थेरेपी के लिए दवाई लेती हैं। 

Image: instagram
Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड