
अपडेटेड 21 July 2025 at 13:12 IST
शादीशुदा एक्ट्रेस रुबीना दिलैक पर फिदा हुआ एक्टर, सेट पर पति की एंट्री देख हालत हुई पतली; पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा और...
'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 के सेट पर रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला पहुंचे जिन्हें देख अभिषेक कुमार की हालत पतली हो गई।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 में कुकिंग के साथ-साथ हंसी और धमाल का तड़का लगा। ये शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस बीच शो का फिनाले भी नजदीक आ चुका है।

हाल ही में शो के 50 एपिसोड पूरे हुए। सेमी फिनाडे वीक में कई स्टार्स पहुंचे जिन्होंने अपनी मौजूदगी से शो में चार चांद लगाए।
Advertisement

हालांकि, अब शो के ग्रैंड फिनाले पार्टी का वीडियो सामने आया है जिसमें पूरी लाइमलाइट रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने लूट ली। उनकी एंट्री देख अभिषेक कुमार की तो हालत ही पतली हो गई।

सामने आए वीडियो में देखा गया कि अभिनव की एंट्री होते ही अभिषेक कुमार छिपते फिरते दिखे। उन्हें सेट पर सीढ़ियों के पीछे छिपते देखा गया। ये देख बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जबरन बाहर निकाला।
Advertisement

रुबीना के पति अभिनव को सामने देखते ही अभिषेक कुमार उनके पैर पर गिर गए। उन्होंने अभिनव का पैर पकड़कर उन्हें जीजू बुलाया। हालांकि ये सब मस्ती-मजाक में हुआ। सेट पर सभी ने इस मोमेंट को खूब एन्जॉय किया।
Image: Instagram
बता दें कि 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट पर अभिषेक कुमार को अक्सर रुबीना संग फ्लर्ट करते देखा जाता है। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद भी करते हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 July 2025 at 13:11 IST