
अली गोनी धर्म की दीवार तोड़ गर्लफ्रेंड संग बसाएंगे घर? जैस्मीन भसीन संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी; बता दिया पूरा प्लान!
Aly Goni: टीवी एक्टर अली गोनी ने हाल ही में मजाकिया और तीखा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लगातार शादी को लेकर सवाल करने वालों की क्लास लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब शादी करनी होगी, तब खुद सभी को बता दूंगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन अक्सर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कपल को देखकर फैंस का एक ही सवाल होता है कि आखिर दोनों शादी कब कर रहे हैं?
Image: Instagram/Aly Goni
अब लगातार पूछे जा रहे सवालों से तंग आकर एक्टर का सब्र टूट गया और उन्होंने पहली बार इस टॉपिक पर चुप्पी तोड़ी है।
Advertisement
अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, ‘जब शादी करनी होगी खुद बता दूंगा सभी को। मेरे रिश्तेदार इतने पीछे नहीं पड़े जितना इंस्टा पर लोग पड़े हैं। अपना-अपना काम करो और खुश रहो और रहने दो।’
Image: Instagram/Aly Goni
एक्टर के इस बयान से साफ है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार हो रही पूछताछ से खासा परेशान हो चुके हैं। साथ ही वो अपनी जिंदगी से जुड़े मामले में किसी की दखल अंदाजी नहीं चाहते।
Advertisement
अली और जैस्मीन की पहली मुलाकात 'खतरों के खिलाड़ी 9' के दौरान एयरपोर्ट पर हुई थी। इस शो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई, जो समय के साथ मजबूत होती चली गई।
इसके बाद दोनों को 'बिग बॉस 14' में साथ देखा गया था। अली ने जैस्मिन के लिए घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने खुलेतौर पर अपने प्यार का इजहार किया।
बिग बॉस के घर से लेकर अब तक कपल का रिश्ता कायम है। अब काफी समय से दोनों की शादी की अटकलें हैं। कई इंस्टा पोर्टल का दावा है कि कपल जल्द ही शादी कर सकता है।
Image: Instagram/Ali Goni
हालांकि, अब इन तमाम अफवाहों पर खुद अली गोनी ने विराम लगा दिया। साथ ही मजाकिया और तीखे लहजे में गॉसिप करने वालों की क्लास लगाई।