
अपडेटेड 28 September 2025 at 14:04 IST
Bigg Boss 19: 'धोखा दिया, दिल...', डेढ़ साल में क्यों टूट गई अभिषेक बजाज की शादी? Ex-वाइफ ने खोले राज
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखे जा रहे हैं। अपने बेबाक अंदाज के चलते अभिषेक सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि क्यों डेढ़ साल में ही उनकी और अभिषेक की शादी टूट गई थी?
- फोटो गैलरी
- 2 min read

हैंडसम हंक अभिषेक बजाज इन दिन बिग बॉस 19 में छाए हुए हैं। शुरू से वो जिस तरह से बेबाक अंदाज में खेल रहे हैं, फैंस उनके गेम को काफी पसंद कर रहे हैं।

इस बीच अभिषेक की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में बनी है। एक्टर भले ही खुद को बैचलर और सिंगर बताते हो, लेकिन असल में उनकी शादी हो चुकी है। बिग बॉस में आने के बाद उनकी वेडिंग फोटोज भी खूब वायरल हुई।
Advertisement

वो बात अलग है कि अभिषेक की शादी महज डेढ़ साल में ही टूट गया था। उनकी पत्नी आकांक्षा जिंदल थीं, जिससे उनका तलाक हो चुका है।

अब अभिषेक की Ex-वाइफ आकांक्षा ने शादी टूटने की वजह का खुलासा किया है। विक्की लालवानी संग बातचीत में उन्होंने बताया कि क्यों दोनों अलग हुए थे। आकांक्षा ने अभिषेक पर धोखा देने का भी आरोप लगाया।
Advertisement

अभिषेक और आकांक्षा एक-दूसरे को स्कूल टाइम से जानते थे। आकांक्षा ने बताया कि उनकी अभिषेक से मुलाकात 9वीं क्लास में हुई थी। तब वो दुबली पतली लड़की थीं। अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था।

वो कहती हैं कि पता नहीं अभिषेक को उनमें क्या पसंद आया। अभिषेक उनका बहुत ख्याल रखते थे, जो उन्हें अच्छा लगता था। समय गुजरा और बाद में दोनों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन चलता रहा।

आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार से लड़कर अभिषेक से शादी की थी, लेकिन बाद में सबकुछ बदल गया। उनके सामने ऐसी शॉकिंग चीजें आईं जिससे उन्हें इस रिश्ते का भविष्य अंधेरे में दिखने लगा था।

उन्होंने बताया कि शादी के बाद अभिषेक बदल गए थे। वो उन पर पाबंदियां लगाने लगे। उन्होंने कहा कि इससे मेरा दिल टूटा था, मैं ऐसी चीजों को एक्सेप्ट नहीं कर पा रही थी। जाहिर है उसने धोखा दिया।

आकांक्षा ने बताया कि वो एक क्रिएटर बनना चाहती हैं, लेकिन उन चीजों के लिए उन्हें सपोर्ट नहीं मिला। उनसे ऐसा कहा गया कि तुम्हें इस सबकी इजाजत नहीं है।
Image: InstagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 September 2025 at 14:02 IST