
अपडेटेड 22 July 2025 at 16:19 IST
Saiyaara: 'सैयारा से आशिकी हो गई...', थिएटर में फिल्म देख तालियां बजाने लगीं श्रद्धा कपूर, बोली- इसे 5 बार देखूंगी
Shraddha Kapoor on Saiyaara: अहान पांडे-अनीत पड्डा की 'सैयारा' की फैंस के साथ कई बड़े सेलेब्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं। अब 'आशिकी गर्ल' यानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी इसकी मुरीद हो गई। श्रद्धा फिल्म देख तालियां बजाती और इसकी जमकर तारीफ करती नजर आईं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' दर्शकों के जहन में बस गईं। मोहित सूरी की यह फिल्म चारों ओर खूब तारीफें बटोर रही हैं। सिर्फ पब्लिक ही नहीं इसे बड़े-बड़े स्टार्स की भी सराहना मिल रही है।

लिस्ट में नया नाम 'आशिकी गर्ल' श्रद्धा कपूर का भी शामिल हो गया। एक्ट्रेस थिएटर में 'सैयारा' देखने पहुंची। मूवी देखने के बाद श्रद्धा ने अपना रिव्यू शेयर किया और मूवी की जमकर तारीफ करती नजर आईं।
Image: InstagramAdvertisement

'सैयारा' फिल्म की तारीफ में श्रद्धा ने जो कुछ किया, वो फैंस के दिलों को छू गया। एक्ट्रेस ने फिल्म के सबसे इमोशनल सीन में से एक की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि इसके लिए वो ये फिल्म 5 बार देख सकती हैं।
Image: Instagram
थिएटर में फिल्म देखते हुए श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। फिल्म की तारीफ में एक्ट्रेस ने कहा, "सैयारा से आशिकी हो गई मुझे।"
Advertisement

दूसरे पोस्ट में एक्ट्रेस लिखती हैं, "प्योर सिनेमा, प्योर ड्रामा, प्योर मैजिक... उफ्फ, बहुत टाइम बाद इतना इमोशन फील किया। इस मोमेंट के लिए 5 बार देखूंगी।"

वीडियो में सैयारा देख थिएटर में श्रद्धा कपूर को तालियां बजाते देखा जा सकता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की कहानी उनके दिल को छू गईं और श्रद्धा भी सैयारा की फैन बन गईं।
Image: Instagram
अहान और अनीत की ये फिल्म 4 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शानदार तरीके से एंट्री कर चुकी है। भारत में फिल्म का कलेक्शन महज 4 दिनों में 107.25 करोड़ हो गया और फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई है।
Image: InstagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 July 2025 at 16:19 IST