
Thalapathy Vijay: ये है थलपति विजय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 600 करोड़ के कलेक्शन से मचाई थी बॉक्स ऑफिस पर तबाही, आपने देखी क्या?
Thalapathy Vijay: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय अब पूरी तरह फिल्मों की दुनिया को छोड़कर राजनीति में आ चुके हैं और कल सीएम पद की शपथ भी ले लेंगे। इस बीच, एक नजर उनकी उस ब्लॉकबस्टर फिल्म पर जो उनके करियर की हाईएस्ट ग्रोसर बन गई थी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
थलपति विजय ने अपने तीन दशक के करियर में लगभग 70 फिल्में दी हैं जिनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। रोमांटिक हीरो से करियर शुरू करने वाले विजय 2000 के दशक में एंग्री यंग मैन बनकर उभरे।
Image: IMDb
वैसे तो थलपति विजय ने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन आज उनकी उस सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात करेंगे जो 2023 में दुनियाभर के सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी।
Image: IMDbAdvertisement
इस फिल्म का नाम है ‘लियो’ जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। इस तमिल हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म में विजय के साथ-साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त और अर्जुन सरजा भी नजर आए थे।
Image: IMDb
2023 में रिलीज के समय तमिल फिल्म ‘लियो’ को दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने ताबड़तोड़ कमाई से इतिहास रच दिया।
Image: IMDbAdvertisement
Sacnilk की माने तो, फिल्म ‘लियो’ को कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। हालांकि, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर उसने 605 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
Image: IMDb
विजय की ‘लियो’ ने भारत में 341.04 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की थी। आपको बता दें कि ये विजय के करियर की तो सबसे बड़ी फिल्म है ही, साथ ही ये 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बनी।
Image: IMDb
‘लियो’ में विजय ने डबल रोल निभाया था। ये तृषा कृष्णन के साथ उनकी 5वीं हिट फिल्म थी। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। ये हिंदी में भी उपलब्ध है।
Image: IMDb