Shakti Kapoor

Shakti Kapoor: मौत की फैली झूठी अफवाह तो नाराज हुए 73 साल के शक्ति कपूर, कहा- मैं एक्शन लूंगा- VIDEO

Shakti Kapoor on Death Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की झूठी खबरों पर भड़क गए हैं। 73 साल के एक्टर ने एक वीडियो जारी कर खुद इन झूठी खबरों का सच फैंस को बताया। साथ ही एक्शन लेने की भी बात कही है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सेलेब्स को लेकर झूठी अफवाहें फैलना कोई नई बात नहीं है। अक्सर ही सितारों की तरह-तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन जाती हैं। अब मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर के साथ भी यही हुआ है।
 

Image: Instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोशल मीडिया पर शक्ति कपूर की मौत की अफवाह फैल गई है, जिससे एक्टर काफी नाराज हो गए हैं। उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर इन अफवाहों के पीछे का सच अपने चाहने वालों को बताया है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इंस्टाग्राम पर शक्ति कपूर ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक्टर बताते हैं कि वे एकदम फिट, स्वस्थ और खुश हैं। वीडियो में शक्ति ने अपनी मौत की खबरों को सिरे से खारिज किया। 
 

Image: Instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने कहा, "मेरी मौत की सारी खबरें फर्जी हैं। मैं स्वस्थ हूं, खुश हूं, प्लीज इन्हें इग्नोर करें।" साथ ही इस तरह की खबरें फैलने पर एक्टर दुख भी जताते हुए नजर आए। 
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शक्ति ने कहा कि मैं इसको लेकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने जा रहा हूं, लेकिन यह ठीक नहीं है। यह अच्छा नहीं है।"
 

Image: Instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वीडियो में शक्ति भले ही काफी शांत नजर आ रहे हो, लेकिन उनके चेहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखी जा रही थी। 


 

Image: Instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शक्ति कपूर के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट करते नजर आए। कई फैंस ने उनकी लंबी आयु की दुआ की। एक ने कहा, "टाइगर जिंदा है।" दूसरे ने कहा, "आप सदैव स्वस्थ रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना है।"
 

Image: Instagram
Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड