अपडेटेड 24 July 2025 at 19:02 IST
Yuzvendra Chahal Birthday: रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने चहल को लगाया गले, फिर थिरकते नजर आए स्टार क्रिकेटर, VIDEO VIRAL
Yuzvendra Chahal Birthday: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल वाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने लंदन में अपने बर्थडे को मनाया, जहां उनके साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ महवश को भी देखा गया, जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Yuzvendra Chahal Birthday: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल वाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन में अपने बर्थडे को मनाया, जहां उनके साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ महवश को भी देखा गया। इस दौरान दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखते हुए फैंस के बीच अब इनके रिश्ते को लेकर एक भर फिर से हवा मिल गई है।
वायरल वीडियो में दिखी दोनों की केमिस्ट्री
युजवेंद्र चहल ने लंदन में अपने बर्थडे को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ महवश भी साथ दिखीं। दोनों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें क्रिकेटर केक काटते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में चहल और महवश के बीच गहरी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। चहल ने महवश को प्यार से गले लगाया और दोनों की मुस्कुराहट ने फैंस का ध्यान खींच लिया। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशन की
अफवाह एक बार फिर से तेज हो गई हैं।
महवश ने शेयर की खास बर्थडे पोस्ट
बता दें कि युजवेंद्र चहल के बर्थडे पर महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में एक अनसीन फोटो नजर आ रही है, इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है,'हैप्पी बर्थडे यूजी! उम्र का बढ़ना लाइफ का एक पार्ट है, दूसरे हिस्से तो और भी बुरे हैं। बर्थडे की शुभकामनाए।' इस पोस्ट के बाद से ही यूजर्स ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कुछ फैंस ने इसे प्यारा बताया तो कुछ लोगो दोनों की चुटकी भी ले रहे हैं।
कैसा है चहल और महवश का रिश्ता?
चहल और महवश दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। बीते महीनों से दोनों के बीच केमिस्ट्री साफ झलक रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों के इंटरेक्शन को लेकर भी चर्चा तेज बनी हुई है। चहल और महवश की जोड़ी को लेकर फैंस दो तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों की नई शुरुआत है। वहीं कुछ का कहना है कि यूजी की लाइफ अब और भी रंगीन हो रही है। बहरहाल, दोनों के बीच में कैसी बॉन्डिंग है, क्या रिश्ता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 July 2025 at 19:02 IST