ब्रेकअप के बाद फिर इश्क में पड़े रणवीर इलाहाबादिया, कौन हैं उनकी नई गर्लफ्रेंड जूही भट्ट?

Ranveer Allahbadia Girlfriend: ब्रेकअप के बाद रणवीर इलाहाबादिया को दोबारा प्यार हो गया है इस बात की खबरें बीते दिन आईपीएल मैच से आ रही है। आइए जानते हैं कि कौन हैं उनकी नई गर्लफ्रेंड जूही भट्ट।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Allahbadia Girlfriend
Ranveer Allahbadia Girlfriend | Image: instagram

Ranveer Allahbadia Girlfriend: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बीते दिन खेले गए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के दौरान एक खास मोमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया है। मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया अपनी नई गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ स्पॉट किए गए हैं। इस दौरान दोनों ने न सिर्फ साथ में मैच एन्जॉय किया बल्कि अपने रिलेशनशिप को भी पब्लिकली एक्सेप्ट किया है।

रिलेशनशिप हुआ ऑफिशियल

मैच के दौरान रणवीर और जूही मैचिंग आउटफिट में नजर आए। रणवीर ने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी, जबकि जूही सफेद क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में दिखीं। दोनों लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब एक फैन ने रणवीर से सेल्फी मांगी तो उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं। इसी एक बयान ने उनके रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जूही भट्ट कौन हैं?

जूही भट्ट एक उभरती हुई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं जिनकी सोशल मीडिया पर तेजी से फैन फॉलोइंग बढ़ रही है। वह उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। जूही फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। जूही के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर डांस रील्स, लाइफस्टाइल वीडियोज और क्रिएटिव स्केच का मिक्सचर देखने को मिलता है। उनकी स्टाइल और प्रेजेंस उन्हें डिजिटल दुनिया में तेजी से वायरल कर रही है।

पहले भी मिले थे कपल के रिलेशन के संकेत

यह पहली बार नहीं है जब रणवीर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर इशारा किया हो। पिछले साल दिवाली के दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें एक फोटो एनिमेशन स्टाइल में एक लड़की के साथ थी। हालांकि उस समय उन्होंने किसी को टैग नहीं किया था, लेकिन अब साफ हो गया है कि वह जूही भट्ट ही थीं।

Advertisement

समय रैना पर दिया रिएक्शन

हाल ही में जब पैपराजी ने रणवीर से कॉमेडियन समय रैना को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि कौन समय, क्या समय, अब तो हमारा टाइम है। उनके इस रिएक्शन ने भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। रणवीर के इस बयान ने समय रैना वाली कॉन्ट्रोवर्सी के दिनों को याद दिला दिया।

यह भी पढ़ें: निधन के बाद आशा भोसले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, क्या लिखा था

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड